पुलिस ने बीजेपी नेता के मुर्गी फार्म में मारा छापा, 14 हजार ... - CG Sandesh

पुलिस ने बीजेपी नेता के मुर्गी फार्म में मारा छापा, 14 हजार बोतल अवैध शराब बरामद

केरल पुलिस ने एक स्थानीय भाजपा नेता और मुर्गी फार्म पर छापा मारकर वहां बनाई गई एक गोदाम के अंदर बने कमरे से 14 हजार से ज्यादा अवैध विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। यहां 2,400 लीटर से ज्यादा स्प्रिट मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, मामले की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए केरल पुलिस ने स्थानीय भाजपा नेता और पूर्व पंचायत सदस्य 50 वर्षीय लालू और उसके साथी इडुक्की के रहने वाले 52 वर्षीय लॉरेंस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को कोडकारा के पास वेल्लानचिरा में मुर्गी फार्म में छापेमारी में अवैध शराब मिली है। इसी के साथ स्प्रिट भी बरामद हुआ है।

छापेमारी के तहत पुलिस ने खेत में बने गोदाम से शराब और स्प्रिट बरामद की है। खेत में कोई बॉटलिंग यूनिट नहीं थी। इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें