हर किसी को न्याय दिलाना राहुल गाँधी के इस यात्रा का पहला मकस... - CG Sandesh

हर किसी को न्याय दिलाना राहुल गाँधी के इस यात्रा का पहला मकसद

 नागपुर: भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब भारत न्याय यात्रा की शुरुआत की जा रही है। इस यात्रा का मुख्य चेहरा भी सांसद राहुल गाँधी होंगे।

कहा जा रहा है कि भारत न्याय यात्रा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। हालाँकि कांग्रेस इस दावे से इत्तेफाक नहीं रखती। उनका मानना है कि देश और देश का हर वर्ग आज सरकार का अन्याय झेल रहा है लिहाजा उन्हें न्याय दिलाने कांग्रेस ने एक बार फिर ये बीड़ा उठाया है।

कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने नागपुर पहुंची पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और फ़ायर ब्रांड नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया से इस बारें में बात की है। उन्होंने कहा हैं कि “इस देश को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय चाहिए। इस देश के युवाओं को बेरोजगारी के खिलाफ न्याय चाहिए,



महिलाओं को अपराधों के खिलाफ न्याय चाहिए, किसानों को उत्पीड़न के खिलाफ न्याय चाहिए। हम सुनिश्चित करते हैं कि हर नागरिक को न्याय मिले और यही भारत न्याय यात्रा का इरादा है”

गौरतलब है कि कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। ‘भारत न्याय यात्रा’ असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत 14 राज्यों से होकर 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

पिछली बार कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत देशभर के लोगो से सीधे जुड़ाव का दावा किया था। कांग्रेस को इस यात्रा का चुनावी फायदा भी हासिल हुआ था। अब देखना दिलचस्प होगा कि लोकसभा चुनावों में यह यात्रा कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद साबित होती है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें