महर्षि वाल्मीकि के नाम पर होगा अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण, क... - CG Sandesh

महर्षि वाल्मीकि के नाम पर होगा अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण, केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अयोध्या एयरपोर्ट के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट होगा। साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भी मंजूरी दे दी गई है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।


प्रेस रिलीज के मुताबिक अयोध्या हवाई अड्डे को इंटरनेशनल दर्जा देने का फैसला अयोध्या की आर्थिक क्षमता बढ़ाने, वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में इसके महत्व को साकार करने और विदेशी तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के लिए दरवाजे खोलने के लिए लिया गया है। अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों के साथ अयोध्या रणनीतिक रूप से एक प्रमुख आर्थिक केंद्र और तीर्थस्थल के रूप में विकसित होगा।

इसके अलावा प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने के लिए हवाई अड्डे की क्षमता शहर के ऐतिहासिक महत्व को देते हुए तय की गई है। अयोध्‍या एयरपोर्ट पर भी वर्ल्‍ड क्‍लास आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस कड़ी में ऐसा प्‍लान बनाया गया है कि यहां रात में भी सूरज के जरिये यात्रियों को रोशनी उपलब्‍ध कराई जाएगी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है और जल्‍द ही यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें