दर्दनाक हादसा : टैंकर से टकराई पिकअप, तीन लोगों की मौत, आठ घ... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : टैंकर से टकराई पिकअप, तीन लोगों की मौत, आठ घायल

मध्यप्रदेश। सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर से एक पिकअप वाहन टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार मंडला जिले के करीब 12 लोग मजदूरी करने के लिए रीवा के बाणसागर गए थे। सभी लोग से पिकअप में सवार होकर लौट रह थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही के पास पिकअप वाहन खड़े टैंकर से टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार मंडला निवासी रोहित पिता अशोक धुर्वे, छोटू पिता गणेश बर्मन और एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें