आसमान में टूटी प्लेन की खिड़की, हवा में उड़ गया विमान का हिस... - CG Sandesh

आसमान में टूटी प्लेन की खिड़की, हवा में उड़ गया विमान का हिस्सा, और फिर…

अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की खिड़की और विमान का एक एक हिस्सा बीच हवा में ही उड़ गया। इसके बाद इस प्लेन की ओरेगॉन शहर में किसी तरह इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसका फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अलास्का एयरलाइंस ने कहा कि वह इस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘ओरेगॉन के पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया में ओंटारियो के लिए उड़ी अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 1282 में आज शाम उड़ान भरने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ। यह विमान 174 मेहमानों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर गया।’



कंपनी ने कहा कि और ज्यादा जानकारी मिलने पर उसे शेयर किया जाएगा। यह उड़ान शाम 4:52 बजे पोर्टलैंड से रवाना हुई थी। लेकिन शाम 5:30 बजे से ठीक पहले लौट आए। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान 16,000 फीट की ऊंचाई तक उठा और फिर नीचे उतरने लगा।

यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह उड़ान में एक घटना की जांच कर रहा था और उपलब्ध होने पर अपडेट पोस्ट करेगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें