प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर - CG Sandesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर

PM Narendra Modi Gujarat visit :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से 10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं, शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। साथ ही पीएम वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन-2024 (वीजीजीएस) का उद्घाटन करेंगे।



प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात मंच

का उपयोग करेगा। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नौ जनवरी को सुबह लगभग 9:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद वे शीर्ष वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें