‘मंदिर गुलामी का रास्ता’, शिक्षा मंत्री ने दिया विवादित बयान... - CG Sandesh

‘मंदिर गुलामी का रास्ता’, शिक्षा मंत्री ने दिया विवादित बयान, विधायक का किया समर्थन

बिहार के शिक्षा मंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर ने मंदिरों को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि मंदिर गुलामी का रास्‍ता है, जबकि शिक्षा प्रकाश का मार्ग है।

आरजेडी विधायक फतेह बहादुर के बयान का समर्थन करते हुए मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि “फतेह बहादुर ने अपनी बात नहीं बोली बल्कि उन्होंने तो हमारी माता सावित्री बाई फुले जो देश की पहली महिला शिक्षिका थी, उन्हीं की बात को दोहराया है। लेकिन षड्यंत्रकारियों ने उनके गले की कीमत लगा दी। उन्होंने आगे कहा कि अब एकलव्य का बेटा अंगूठा दान नहीं देगा, शहीद जगदेव प्रसाद का बेटा अब आहूति नहीं देगा। अब आहूति लेना जानता है।”


उन्होंने आगे कहा, “षड्यंत्रकारी याद रखें बहुजन लोगों का इतना पसीना बहेगा कि समुंदर बन जाएगा और विरोधी सात समुंदर पार खड़े नजर आएंगे। जो सीख यहां के लोगों को आज मिली है। इससे लोग जगेंगे और ऐतिहासिक परिवर्तन करेंगे।”

पोस्टर पर क्या लिखा था?

डेहरी से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर ने कुछ दिन पहले पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें कहा गया था कि मंदिर का अर्थ मानसिक गुलामी का मार्ग है, जबकि स्कूल का अर्थ प्रकाश की ओर जाने का मार्ग है। पोस्टर में राजद संस्थापक लालू प्रसाद और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीरें थीं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें