खुशखबरी! देश में म‍िला क्रूड ऑयल का नया भंडार…जानें पेट्रोलि... - CG Sandesh

खुशखबरी! देश में म‍िला क्रूड ऑयल का नया भंडार…जानें पेट्रोलियम मंत्री ने क्या कहां

Crude Oil : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से 30 किलोमीटर दूर गहरे समुद्र परियोजना से पहली बार तेल न‍िकाला गया. साल 2016-17 में शुरू हुई इस पर‍ियोजना से पहली बार 7 जनवरी को तेल न‍िकाला गया.

भारत दुन‍िया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. भारत अपनी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए वैश्‍व‍िक बाजार के व‍िभ‍िन्‍न स्रोत से आयातित कच्चे तेल पर निर्भर है.

ओएनजीसी का पहले नवंबर, 2021 तक इस प्रोजेक्‍ट से ऑयल प्रोडक्‍शन शुरू करने का प्‍लान था. लेक‍िन कोव‍िड के कारण इसमें कुछ देरी हुई. हरदीप सिंह पुरी ने बताया क‍ि वहां 26 कुओं में से 4 कुएं पहले से ही चालू हैं.


उन्होंने यह भी कहा क‍ि ‘बहुत कम समय में ही हमारे पास न केवल गैस होगी बल्कि मई-जून तक हम रोजाना 45000 बैरल तेल का प्रोडक्‍शन करेंगे. यह हमारी जरूरत के पूरे क्रूड ऑयल का 7 प्रतिशत होगा और गैस उत्पादन का भी 7 प्रतिशत होगा.

तेल और प्राकृतिक गैस निगम की तरफ से इस बारे में सोशल मीड‍िया पर एक पोस्ट शेयर क‍िया. जिस स्थान पर तेल निकाला जाता है वह कृष्णा गोदावरी बेसिन में काकीनाडा के तट से 30 किमी दूर है.ओएनजीसी ने 7 जनवरी को कृष्णा गोदावरी डीप-वॉटर ब्लॉक 98/2 से एफपीएसओ में अपना पहला तेल उत्‍पादन शुरू किया.

यह परियोजना के स्‍टेप-2 के पूरा होने के करीब था. स्‍टेप-3, जिससे तेल चरम पर पहुंच गया और गैस प्रोडक्‍शन, पहले से ही चल रहा है और जून 2024 में समाप्त होने की उम्‍मीद है.’




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें