मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित...शमी न... - CG Sandesh

मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित...शमी ने कहा- यह मेरे लिए एक सपने जैसा

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में अपनी घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत अन्य 26 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से नवाजा गया।


अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर 33 साल के शमी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘ये अवॉर्ड एक सपना है। जिंदगी बीत जाती है और लोग ये अवॉर्ड नहीं जीत पाते। मुझे खुशी है कि मुझे इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह पुरस्कार पाना मेरे लिए एक सपने जैसा है, क्योंकि मैंने अपने पूरे जीवन में कई लोगों को यह पुरस्कार प्राप्त करते देखा है।’




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें