सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश...22 जनवरी को स्कूल-कॉले... - CG Sandesh

सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश...22 जनवरी को स्कूल-कॉलेजों की रहेगी

लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने अयोध्या में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को प्रदेश में सार्वजिनक अवकाश की घोषणा की। इस दिन सारे संस्थान स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी रहेगी। साथ ही प्रदेश में शराब दुकान और मास-मटन की दुकानें भी बंद रहेगी।

बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और समारोह की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किये। आयुक्त सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 22 जनवरी के उपरांत अयोध्या में दुनिया भर से रामभक्त यहाँ आएंगे। उनकी सुविधा के लिए पूरे नगर में विभिन्न भाषाओं में साइनेज लगाए जाएं। संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं और संयुक्त राष्ट्र की 6 भाषाओं में साईनेज हों।

सीएम ने कहा कि धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों अथवा गलियों में धूल न उड़े, गंदगी न हो। जगह-जगह कूड़ेदान रखे हों। वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था हो। अभी 3800 से अधिक स्वच्छताकर्मी तैनात हैं, 1500 कर्मचारियों की संख्या और बढाएं। अयोध्या प्रतिबंधित पॉलीथिन मुक्त नगर हो, इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा।

वहीँ, आज बुधवार को सीएम योगी बरेली पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जो विजन है वही हमारा भी विजन है। योगी जी ने कहा कि नॉर्थ कॉरिडोर योजना का लाभ बरेली को भी मिलेगा। वो लोगों के चेहरे देख लाभ नहीं देते। जो विकास नोएडा में होगा, वैसा ही काशी, प्रयागराज, अयोध्या में होगा। बरेली को जो इसका पूरा फायदा मिलेगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें