NZ vs PAK:न्यूजीलैंड टीम पर पड़ी कोरोना की मार - CG Sandesh

NZ vs PAK:न्यूजीलैंड टीम पर पड़ी कोरोना की मार

नई दिल्ली। कीवी टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंजरी के चलते केन विलियमसन के टी-20 सीरीज से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड टीम को अब एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे कोरोना की चपेट में आ गए हैं और वह चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। न्यूजीलैंड शुरुआती तीन मैचों को जीतकर टी-20 सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है।

 


डेवोन कॉनवे चौथे टी-20 मैच से पहले कोरोना की चपेट में आ गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कॉनवे 18 जनवरी को कॉविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कीवी टीम के ओपनिंग बैटर को क्राइस्टचर्च के होटल में आइसोलेशन में रखा गया है। कॉनवे के रिप्लेसमेंट के तौर पर चाड बोवेस को टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम के बॉलिंग कोच आंद्रे एडम्स के भी कोविड पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया है कि एडम्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उनको भी आइसोलेशन में रखा गया है। कप्तान केन विलियमसन इंजरी के चलते पहले ही टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें