लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों और पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाशों क... - CG Sandesh

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों और पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

पंजाब के जालंधर में नकोदर रोड पर कमिश्नरेट पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर्स को गोलियां लगी है और उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों हत्या और ड्रग तस्करी में शामिल थे। वही एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है।


जानकारी के अनुसार सीआईए की टीम भगोड़ों को पकड़ने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दी थी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को गोलियां लगी है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों अपराधी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। दोनों बदमाश हत्या, सुपारी किलिंग और ड्रग तस्करी की कई घटनाओं में शमिल थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें