अस्पताल प्रशासन ने वापस लिया फैसला...एम्स में 22 जनवरी को न... - CG Sandesh

अस्पताल प्रशासन ने वापस लिया फैसला...एम्स में 22 जनवरी को नहीं बंद होंगी ओपीडी सेवाएं

नई दिल्ली। एम्स ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद करने का अपना फैसला वापस लिया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्तपतालों में भी आधे दिन की छुट्टी का एलान किया गया था।

 


इस पर विपक्ष ने हैरानी जताते हुए इस फैसले की आलोचना की थी। इससे पहले केंद्र सरकार ने बीते दिनों 22 जनवरी के दिन सभी केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें