भूपेश बघेल राजनांदगांव से लड़ेंगे चुनाव, दीपेंद्र हुड्डा रोह... - CG Sandesh

भूपेश बघेल राजनांदगांव से लड़ेंगे चुनाव, दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से होंगे उम्मीदवार : सूत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रही है। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। इसी बीच दो उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने की खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से उम्मीदवार होंगे। सूत्रों का कहना है कि दोनों का नाम फाइनल कर दिया गया है।  



पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि सभी दिग्गजों को चुनाव लड़ना होगा।  


अन्य सम्बंधित खबरें