CG : पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, आत्महत्या का का... - CG Sandesh

CG : पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात

जांजगीर चांपा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार मृतक का नाम संजय साहू 34 वर्ष, निवासी भडेसर था, जिसकी लाश घर से 50 फिट की दूरी पर समेलाल साहू के घर के बीयारा में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती मिली है, युवक ने किस कारण से आत्महत्या किया है फिलहाल यह अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें