CG : आइसक्रीम खिलाने के बहाने नाबालिग बालिका से गंदा काम करन... - CG Sandesh

CG : आइसक्रीम खिलाने के बहाने नाबालिग बालिका से गंदा काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। नाबालिग बालिका को आरोपी द्वारा दिनांक 15-3-2025 को बहला फुसलाकर कर आइसक्रीम देने के बहाने अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध की अपराध क्र.- 92/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) जांजगीर - चाम्पा के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर पर टीम किया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।


इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जे पी गुप्ता के निर्देशन में एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया, टीम द्वारा आरोपी डेविड जोसेफ निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा को उसके निवास में दबिश देकर पकड़ा, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को आइस्क्रीम देने का लालच देकर दैहिक शोषण करना स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें