एशिया और भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) में बड़ा बदलाव हुआ है। मुकेश अंबानी ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) को कंपनी के बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। मार्केट रेगुलेटरी सेबी (SEBI) को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि 27 जून 2022 को बोर्ड की मीटिंग रखी गई थी। इसमें रिलायंस जियो के बोर्ड ने आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। यह घोषणा रिलायंस की एजीएम (RIL AGM) से पहले की गई है।