आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली पहले और रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर बरकरार, बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर.भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग की बल्लेबाजी तालिका में पहले दो स्थानों पर अपनी पकड़ मजबूत
बिहार के मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत ने ब्रजेश ठाकुर और 18 अन्य को ठहराया दोषी, कई लड़कियों के यौन शोषण एवं शारीरिक उत्पीड़न का दिया दोषी करार. दिल्ली की एक अदालत ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में ब्रजेश ठाकुर और 18 अन्य को कई लड़कियों के यौन शोषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए संयुक्त रूप से बिराटनगर एकीकृत चेक-पोस्ट का करेंगे उद्घाटन। सभी आधुनिक सुविधाओँ से युक्त इस चेक पोस्ट के खुलने से आपसी व्यापार और लोगों की आवाजाही में मिलेगी मदद।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने पेट्रोलियम नियम 2000 के तहत पेट्रोलियम सर्विस स्टेशनों (मोटर वाहनों के लिए पेट्रोल/डीजल की खुदरा बिक्री और भंडारण) के लिए पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) के जरिये कागज रहित लाइसेंसिंग प्रक्रिया शुरू की है।
जे पी नड्डा निर्विरोध चुने गए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ पार्टी नेता राधामोहन ने की नड्डा के नाम की घोषणा।जगत प्रकाश नड्डा निर्विरोध बीजेपी के नए अध्यक्ष चुने गए। बीजेपी संगठन चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के चुने जाने की घोषणा की। जे पी नड्डा बीजेपी के 11वें अध्यक्ष बने हैं। अभी तक नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को छात्रों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ की और उनसे कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलना ही सब कुछ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि घरों में एक कमरा तकनीकमुक्त हो और वहां कोई उपकरण (गैजट) नहीं होना चाहिए।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में जीत और पिछले साल न्यूजीलैंड में अच्छे प्रदर्शन से उनकी टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे को लेकर आत्मविश्वास से भरी है और उनका लक्ष्य कीवी टीम को पहली गेंद से ही दबाव में रखना होगा।
उच्चतम न्यायालय ने निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में मौत की सजा पाने वाले चारों मुजरिमों में से एक पवन कुमार गुप्ता का यह दावा सोमवार को अस्वीकार कर दिया कि 2012 में अपराध के वक्त वह नाबालिग था। न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भान और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज "परीक्षा पे चर्चा 2020" कार्यक्रम के तहत देश भर के छात्रों को देंगे परीक्षा के तनाव को दूर करने के मंत्र, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ भी करेंगे संवाद, लाखों छात्रों और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री मोदी को कार्यक्रम के लिए दिए सुझाव।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के चुनाव प्रक्रिया के बाद आज पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की संभावना। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के आज