क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 23 जनवरी को रायपुर म... - CG Sandesh

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 23 जनवरी को रायपुर में होगा भारत-न्यूजीलैंड का टी-20 मुकाबला

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है. न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाली है. इस दौरे में न्यूजीलैंड तीन वनडे और 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. सभी मुकाबले अलग-अलग वेन्यू में खेले जानें हैं. एक मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भी खेला जाएगा.

जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड टीम करेगी भारत का दौरा
भारतीय टीम साल 2026 की शुरुआत तीन वनडे मैचों से करेगी, जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाना है. इस सीरीज के के बाद दोनों टीमें 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी.




रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के इंटरनेशल स्टेडियम में होगा. वहीं तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहटी के मैदान पर होगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें