CG : स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दूध वाले की मौत - CG Sandesh

CG : स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दूध वाले की मौत

जांजगीर चांपा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां स्कूल बस और बाइक में आमने -सामने जोरदार भिड़ंत में 40 वर्षीय युवक जगदीश यादव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, ग्राम भादा का रहने वाला जगदीश यादव जोकि दूध बेचने का काम करता है। वह अपनी बाइक से दूध बेचने के लिए चांपा गया हुआ था जिसके बाद अपने घर जाने को निकला था। वह पीथमपुर रोड गिट्टी खदान देवरहा मोड के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही हसदेव पब्लिक स्कूल बस की तेज रफ्तार की चपेट में आ गया। जिससे आमने -सामने जोरदार भिड़ंत होने पर जगदीश यादव सड़क पर ही गिर पड़ा और शिर पर गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।



जांजगीर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हसदेव पब्लिक स्कूल की बस को जब्त कर थाना में रखा गया है, वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें