news-details

सीएम भूपेश बघेल की मां श्रीमती बिन्देश्वरी देवी बघेल का दुःखद निधन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिन्देश्वरी देवी बघेल का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं और लम्बे समय से बीमार थीं। श्रीमती बिन्देश्वरी बघेल के अंतिम समय में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उनके साथ थे। 

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती पटेल ने अपने शोक सन्देश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को वहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।




अन्य सम्बंधित खबरें