CG: अग्निशमन विभाग के 295 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 जुलाई ... - CG Sandesh

CG: अग्निशमन विभाग के 295 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 जुलाई तक

नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ द्वारा छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग के 295 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है।

महानिदेशक, नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 10 अगस्त तक आवेदन में त्रुटि सुधार किए जा सकेंगे। इच्छुक आवेदन विभाग की वेबसाइटhttps://cghgcd.gov.in/पर आवेदन कर सकते हैं।


इसके माध्यम से स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) के 21 पद, वाहन चालक के 14 पद, वाहन चालक-कम-आपरेटर के 86 पद, फायरमैन के 117 पद, स्टोर कीपर के 32 पद, मैकेनिक के 2 पद, वाचरूम आपरेटर के 19 पद और वायरलेस आपरेटर (संविदा) के 4 पद की भर्ती की जाएगी। विस्तृत विज्ञापन तथा भर्ती संबंधी नियमों की जानकारी हेतु विभागीय वेबसाईट का अवलोकन कर किया जा सकता है।

 



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें