news-details

शिव सेना ने 35 वां स्थापना दिवस मनाया

रायपुर- छत्तीसगढ़ शिव सेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में शिव सेना ने 14 जुलाई को शहीद स्मारक सभागार में 35वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री थानेश्वर महावर जी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश उपस्थित थे। उक्त अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में शिव सैनिक उपस्थित हुए। क्या खोया क्या पाया इस संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारे जाने के संबंध में रणनीति बनाई गई। 


कार्यक्रम में  पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में शिव सैनिक जीतकर आयेगे। ऐसा प्रयास होना चाहिए। सभा को मुख्य रूप से धनंजय सिंह परिहार प्रदेश प्रमुख, कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर पाण्डेय प्रदीप सिंह ठाकुर के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों ने संबोधित किया।





अन्य सम्बंधित खबरें