CG : जहर खाकर युवक ने दे दी जान, नर्सरी में पड़ी मिली लाश - CG Sandesh

CG : जहर खाकर युवक ने दे दी जान, नर्सरी में पड़ी मिली लाश

जांजगीर चांपा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने नर्सरी में जहर खाकर अपनी जान दे दी है। जब नर्सरी में गाय चरा रहे चौराहा ने अज्ञात शव को देखा तब इसकी जानकारी कोटवार को दी, जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाश केवट उम्र 32 निवासी कोसीर के रूप में हुई है, जों सोमवार को घर से निकला था और मंगलवार की सुबह युवक की लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पीएम ले लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें