news

अब तक 346.6 मि.मी. की औसत बारिश दर्ज

महासमुंद, 19 जुलाई 2019/महासमुंद जिले में अब तक 346.6 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 19 जुलाई 2019 को 13.3 मिमी की औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के पाचों तहसीलवार वर्षा में महासमुंद तहसील में 23.0 मि.मी, पिथौरा तहसील में 4.0 मि.मी.,बागबाहरा तहसील में 15.1 मि.मी, बसना तहसील में 15.0 मि.मी एवं सरायपाली तहसील में 9.4 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है।




अन्य सम्बंधित खबरें