CG : एनीकट पार करने के दौरान तेज बहाव में बहा नाबालिग, तलाश... - CG Sandesh

CG : एनीकट पार करने के दौरान तेज बहाव में बहा नाबालिग, तलाश जारी

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसीर के ढाबाडीह टांगर डैम के पास एनीकट को पार करते समय एक नाबालिग पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना आज सोमवार सुबह 11 बजे की है। सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा खोजबीन की गई, लेकिन बालक का पता नहीं चला है, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है, डैम में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। एनीकट के ऊपर बच्चे का सायकिल और चप्पल दिख रहा है। बच्चे की खोजबीन जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें