CG : तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी  - CG Sandesh

CG : तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भडेसर मे एक युवक की मंगलवार की तड़के सुबह तालाब में तैरती लाश मिली है, घटना की सूचना आग की तरह फैलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है, घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई है।

 

मिली जानकारी की अनुसार पुरंजन जोशी उम्र लगभग 38 वर्ष जो कि भडेसर गांव का निवासी है। मृतक की मां ने बताया कि मृतक रात 11 बजे घर से खाना खाकर निकला था, आज तड़के सुबह ग्रामीणों ने पुरंजन जोशी की लाश गांव के पनभरिया तालाब मे तैरते देखा है, घटना की सूचना कोटवार सरपंच के माध्यम से पुलिस को दी गई है। फिलहाल मौत का कारण पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें