तहसील साहू संघ बसना में ग्रामीण, परिक्षेत्र और तहसील इकाइयों... - CG Sandesh

तहसील साहू संघ बसना में ग्रामीण, परिक्षेत्र और तहसील इकाइयों की चुनाव प्रक्रिया जारी

रूपानंद साव,बसना : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने ग्रामीण, परिक्षेत्र एवं तहसील इकाईयों के निर्वाचन की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस संबंध में सभी जिलाध्यक्ष को आदेश जारी कर नियमानुसार तय समय सीमा में चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संगठन की निरंतरता एवं गतिशीलता बनी रहे.

छग सहित बसना तहसील के ग्रामीण इकाई के चुनाव के लिए 3 से 12 सितंबर तक सर्वे होगा. इसके बाद 13 से 15 सितंबर तक चुनाव कराना होगा. इसके लिए पार पांघर के प्रमुख वोट डालेंगे. 

बसना तहसील अंतर्गत 05परिक्षेत्र इकाई का चुनाव 21 से 24 सितंबर तक कराना होगा. इसके लिए ग्रामीण प्रबंध कार्यकारिणी परिक्षेत्र के वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी, परिक्षेत्र के आजीवन व संरक्षक सदस्य वोट डाल सकेंगे.

तहसील इकाई का चुनाव 30 सितंबर से 05 अक्टूबर तक होगा. इसके लिए ग्रामीण व परिक्षेत्र के प्रबंध कार्यकारिणी, तहसील के आजीवन व संरक्षक सदस्य, तहसील के वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी वोट डालेंगे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें