बसना : राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप के लिए महासमुंद के 6 खिलाड़... - CG Sandesh

बसना : राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप के लिए महासमुंद के 6 खिलाड़ी रवाना, सूरत में दिखाएंगे दमखम

सी डी बघेल। महासमुंद जिले के 6 प्रतिभाशाली कुडो खिलाड़ी 16वीं राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को रायपुर से सूरत (गुजरात) के लिए रवाना हुए। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक सूरत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा खिलाड़ी भाग लेंगे।

जिले से चयनित खिलाड़ियों में सब-जूनियर वर्ग से अनन्या प्रधान, जूनियर वर्ग से संजना मुन्ना और मंजू खुंटे, वहीं सीनियर वर्ग से उपेंद्र प्रधान, मीरा पंडा और रघुनाथ नेताम शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से जिले और राज्य का नाम रौशन करने को तैयार हैं। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि कुडो एक मान्यता प्राप्त मार्शल आर्ट खेल है, जिसे भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग से स्वीकृति प्राप्त है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और विभिन्न सरकारी अवार्डों से सम्मानित किया जाता है। इससे खिलाड़ियों को न केवल प्रोत्साहन मिलता है बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह भी प्रशस्त होती है।

खेल अधिकारी ने कहा कि “महासमुंद के युवा खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं एवं सफलता के लिए हार्दिक बधाई।इस अवसर पर कुडो एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष राजा कौशल, नीलिमा मैडम, सचिव मनीष साहू, कोषाध्यक्ष भूपत साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मोतिलाल पंडा, प्रसन्ना प्रधान, उमाशंकर निराला, विनोद सवड़िया, कैलाश अग्रवाल और सोनू छाबड़ा ने भी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उत्साहवर्धन किया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि महासमुंद के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी उपेन्द्र कुमार प्रधान कराटा टीचर बसना ने दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें