बसना : सुन्दर लाल डडसेना को मिला छ.ग. कलार सामाजिक शिक्षा रत... - CG Sandesh

बसना : सुन्दर लाल डडसेना को मिला छ.ग. कलार सामाजिक शिक्षा रत्न पुरस्कार

जीत यादव. शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ सरायपाली में पदस्थ,छत्तीसगढ़ का पहला मैथ्स गार्डन (शास प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला अनसुला) बनाने वाले नवाचारी शिक्षक,साहित्यकार सुंदर लाल डडसेना को छत्तीसगढ़ कलार समाज शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा सामाजिक शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 मुख्य अतिथि डॉ रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष छ ग राज्य योग आयोग,अध्यक्षता युवराज सिन्हा प्रांतीय अध्यक्ष कलार समाज,अति विशिष्ट अतिथि राकेश पाण्डेय अध्यक्ष छ. ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,विशिष्ट अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, प्रमिला सिन्हा प्रांतीय महिला अध्यक्ष,दीपक सिन्हा संरक्षक,भोजराम सिन्हा पूर्व प्रांताध्यक्ष, देवेंद्र डड़सेना संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के साथ अतिथियों के कर कमलों से सामाजिक शिक्षा रत्न सम्मान पत्र,आकर्षक प्रतीक और गुलदस्ता प्रदान किया गया।उन्हें सामाजिक शिक्षा रत्न पुरस्कार शिक्षण कार्य कुशलता,उत्कृष्ट सेवा,नवाचारी गतिविधियों और शासन की विभिन्न योजनाओं को सराहनीय ढंग से संचालित करने पर मिला है।

सुन्दर लाल डडसेना स्कूली बच्चों को अनवरत शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से अध्ययन-अध्यापन कार्य नवाचार द्वारा सृजित करते रहते है।इनके शैक्षिक व सह शैक्षिक क्रियाकलापों से बच्चे उत्साहित भाव से अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को उकेरते एवं आभाएं बिखेरते रहते हैं।इनके सतत एवं अनवरत प्रयास से बच्चे आदर्श एकलव्य विद्यालय,जवाहर नवोदय विद्यालय,सैनिक स्कूल,प्रयास आवासीय विद्यालय,राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृति योजना में कई बच्चे चयनित हुए हैं।बच्चों को कबाड़ से जुगाड़ एवं विभिन्न सहायक शिक्षण सामग्रियों के निर्माण से प्रतिभा को निखारने का कार्य करते आ रहे हैं। वे बच्चों को नवाचार शिक्षा गीत,स्वरचित कविताओं से जोड़कर पढ़ाई को सुगम और सहज बनाने का कार्य करते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें