घर के बाड़ी से लोहे का छड पार  - CG Sandesh

घर के बाड़ी से लोहे का छड पार

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम चारभांठा के मिनीकेतन प्रधान ने पुलिस में एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत करने अपने यहाँ दो बंडल लोहे का छड चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाया है.  

मिनीकेतन प्रधान ने पुलिस को बताया है कि वह ग्राम चारभांठा का निवासी हूं तथा आस पास में प्रधानमंत्री आवास बनाने का ठेका लेता है. और इस काम के लिए अपने घर के बाडी में 35 बंडल लोहे का छड 10 एमएम का रखा था जिसमें से दो बंडल छड लोहे का 10 एमएम का प्रत्येक बंडल में 10-10 नग छड वजनी करीबन 1.40 किलोग्राम कीमती करीबन 6500 रूपया के लोहे के छड को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.

उसने पुलिस को बताया है कि उक्त छड को विगत दो दिन पहले से चोरी किया गया है. तथा मिनीकेतन प्रधान को आशंका है कि गांव के जगन्नाथ संवरा और चंद्र कुमार संवरा द्वारा इस छड़ों को चोरी करके अपने घर के बाडी में रखने रखा गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ धारा 379-IPC के तहत मामले को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें