सिघोड़ा थाना अंतर्गत 50 हज़ार नगदी और जेवरात घर से पार. - CG Sandesh

सिघोड़ा थाना अंतर्गत 50 हज़ार नगदी और जेवरात घर से पार.

सिघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गनियारीपाली में दुकानदारी का काम करने वाले ठाकुर प्रसाद अग्रवाल ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है. ठाकुर प्रसाद ने पुलिस को बताया है की 3 सितंबर को बिक्री का पैसा लगभग 50000 रूपये एवं जेवरात अलमारी में रखकर ताला लगाकर अपने परिवार सहित खाटू श्याम मंदिर दर्शन हेतु राजस्थान गया था.

दर्शन के बाद जब वह 8 सितंबर को सुबह 06:00 बजे वापस आया और घर की ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि अलमारी खुला था और कुछ सामान बिखरा पडा था. अलमारी के अंदर रखे नगद 50000 रूपये एवं कुछ जेवर गायब थे.

पुलिस को बताया गया है कि किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के रोशनदान से अंदर घुसकर चोरी कर लिया गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामले को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें