बिजली आफिस में  ताला तोड़कर की चोरी. - CG Sandesh

बिजली आफिस में ताला तोड़कर की चोरी.

बिजली आफिस पिथौरा में कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ गिरवर सिंह साहू ने 8 सितंबर और 9 सितंबर के मध्य रात्रि में वितरण केन्द्र कार्यालय पिथौरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार्यालय के मुख्य दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर कार्यालय में घुसकर चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई है.

गिरवर सिंह साहू ने पुलिस को बताया कि चोरी होने की सुचना उन्हें कार्यालय के समय में कर्मचारियों द्वारा लगभग 9.00 बजे दी गई. जानकारी में जो चोरी हुए सामान का विवरण दिया गया है उसमे. कम्युटर मानीटर, लेजर प्रिंटर, यु.पी.एस., माऊस, पावर केबल, केल्कुलेटर और कैश स्ट्रब सील है. चोरी हुए सामानों की कुल कीमत 13 हजार 630 रुपये बताई गई है.

मामले में पुलिस ने अपराध धारा 457, 380 भादवि का पाये जाने से अज्ञात के ख़िलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें