हेमचंद यूनिवर्सिटी के सामने खड़ी कार में लगी भीषण आग, दमकल ट... - CG Sandesh

हेमचंद यूनिवर्सिटी के सामने खड़ी कार में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू

दुर्ग स्थित हेमचंद यूनिवर्सिटी के सामने खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, राहुल प्रधान की कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें