रायपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सृष्टि इम्पीरियल में सामूहिक योग अभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
रायपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सृष्टि इम्पीरियल परिसर में योग समूह द्वारा सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और लोगों को नियमित योग के प्रति जागरूक करना था।
योग सत्र का मार्गदर्शन योग प्रशिक्षक सुमित रावत ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा।
कार्यक्रम में सुमन गोपलानी, इशानी टोटलानी, पल्लवी चिमनानी, काम्या बदलानी, आरती मयानी और कल्पना जी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर चर्चा की तथा नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में योग को स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर जीवन का आधार बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि नियमित योग अभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करता है।