CG: डबरी में मिला लापता युवक का नर कंकाल, मचा हड़कंप - CG Sandesh

CG: डबरी में मिला लापता युवक का नर कंकाल, मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। जिले के राहौद नगर पंचायत में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक साल से लापता युवक का नर कंकाल बरामद हुआ। मामला गुडफीड इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पीछे स्थित डबरी का है, जहां स्थानीय लोगों ने कंकाल देखे जाने की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद मृतक की पहचान शिव कुमार यादव के रूप में की गई। परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़े और अन्य सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने करीब एक साल पहले राहौद चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

फिलहाल पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब यह जांच का विषय है कि यह हत्या का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें