CG : संतला तालाब में नर कंकाल मिलने से सनसनी, डीएनए जांच से ... - CG Sandesh

CG : संतला तालाब में नर कंकाल मिलने से सनसनी, डीएनए जांच से होगी पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के रहौद क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब संतला तालाब से एक नर कंकाल बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रहौद निवासी मिठ्ठू यादव ने आशंका जताई है कि बरामद कंकाल उनके पुत्र शिवचरण यादव का हो सकता है, जिसकी गुमशुदगी लगभग एक वर्ष पहले दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार की पुष्टि करना संभव नहीं है।

पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की पहचान और मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अब इस पूरे मामले में सभी की नजरें डीएनए जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी घटना से पर्दा उठने की उम्मीद है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें