CSIR UGC NET जून 2026: NTA ने जारी की एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप, 17 और 18 जुलाई को होगी परीक्षा
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
एनटीए के अनुसार, CSIR UGC NET जून 2026 की परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को केवल परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी गई है, जबकि प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट www.csirnet.nta.nic.in पर लॉग इन कर एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी आधिकारिक अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करें।