CG : घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धम... - CG Sandesh

CG : घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरोपी रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू जबरन उसके घर में घुस गया। आरोप है कि उसने दरवाजा बंद कर महिला के साथ अशोभनीय हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें