CG ब्रेकिंग : राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 13 जुलाई 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। प्रशासनिक आधार पर किए गए इन स्थानांतरणों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू किया गया है।
तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य), रायपुर से पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य), रायपुर बनाया गया है।
दीपमाला कश्यप को सेनानी, विशेष शाखा बिलासपुर से पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर), रायपुर पदस्थ किया गया है।
अर्चना झा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी), रायपुर से पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें