CG : पेड़ पर फंदे से लटकती मिली प्रेमी - प्रेमिका की लाश, इल... - CG Sandesh

CG : पेड़ पर फंदे से लटकती मिली प्रेमी - प्रेमिका की लाश, इलाके में फैली सनसनी

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक दो दिन पहले अपने घर से निकला था। आज उसका शव गांव के पास खेत में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़-गल चुका था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद युवती भी उसी पेड़ के पास पहुंची और कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों या दोनों के रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें