छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के 7 अधिकारियों का किया तबादला
राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा के सात अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का प्रभारी प्रबंध संचालक बनाया गया है।
अमरनाथ प्रसाद को वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा एस. वेंकटाचलम, अभिषेक कुमार सिंह, गुरुनाथ एन., प्रणय मिश्रा और रमेश कुमार जांगड़े का भी तबादला किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें