CG : विद्यार्थियों को गलत अंकसूची जारी, अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ से गलत अंकसूची जारी करने का मामला सामने आया है. मामला सामने आने पर अधिकारीयों को नोटिस जारी किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले में पांचवीं और आठवीं कक्षा के चार सौ पचासी विद्यार्थियों को गलत अंकसूची जारी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में गलत अंकसूची वितरित हुई है, वहां जल्द सही अंकसूची उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इस लापरवाही के कारणों की जांच कर भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें