छत्तीसगढ़ के हॉस्टल में मलेरिया से 2 छात्रों की मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के हॉस्टल में मलेरिया से 2 छात्रों की मौत

कांकेर जिले में बीते दो दिनों में मलेरिया से दो छात्रों की मौत हो गई है। मामला इरादाह और मर्दापोटी छात्रावास का बताया जा रहा है। जबकि इसी जिले के ग्यारह छात्र मलेरिया से पॉजिटीव पाये गए हैं। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में जांच, उपचार और निगरानी लगातार की जा रही है। विभाग के अनुसार, दोनों मामलों में बच्चों की समय पर जांच, दवा और जरूरत पड़ने पर रेफरल की व्यवस्था की गई थी। 

मलेरिया मुक्त अभियान के तहत संबंधित क्षेत्रों में जांच भी कराई गई, जिसमें अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुखार के मरीजों की पहचान, जांच, समय पर इलाज और गंभीर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने की प्रक्रिया लगातार जारी है। साथ ही लोगों से बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने और पूरी दवा लेने की अपील की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें