बसना : 10 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ेला में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम उड़ेला पहुंची, जहाँ बाधा जाने वाली कच्ची रोड किनारे पेड़ के पास आरोपी कोमल कुमार बंसत पिता गनपत बंसत उम्र 38 साल निवासी लोहडीपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पुलिस ने उसके कब्जे से पांच-पांच लीटर वाली पीला कलर के दो प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 05-05 लीटर भरी हाथ मटटी से निर्मित महुआ शराब कुल करीब 10 लीटर कीमती 2000 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें