बसना : मारपीट कर दांत से काटने के आरोप में केस दर्ज
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लोहडीपुर में मारपीट कर दांत से काटने के आरोप में शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम लोहडीपुर निवासी पुखराज टण्डेन ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई 2026 को प्यारेलाल छत्रे मोटर सायकल कहीं छोड दिया था, जिसे पुखराज ने खोजबीन कर लाया था और 27 जुलाई 2026 को उसके मोटर सायकल को देकर नहाने के लिए अपने गावं के तालाब जा रहा था.
इसी दौरान प्यारेलाल छत्रे ने मेरे लड़के लोगों को तु बिगाड़ रहा है कहकर अश्लील गालीयां देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर दांत से नाक को काट दिया, जिससे पुखराज के नाक में चोट लगी है. आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्याेरे लाल छत्रे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें