महासमुंद : वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, ल... - CG Sandesh

महासमुंद : वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, लगभग 150 चालकों की हुई जांच

नेत्रदान दाता परिवार का किया गया सम्मान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बस स्टैंड महासमुंद में वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें लगभग 150 वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण किया गया। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चालकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर सहित नेत्र परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला, उप निरीक्षक रामभजन सिन्हा, प्रधान आरक्षक पवन धनकर, आरक्षक गौरव नारंगे एवं दौलत यादव उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग से जिला नोडल अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. अनिल कुमार गोरियार के नेतृत्व में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत चंद्राकर, डॉ. देवेन्द्र साहू, डॉ. सूजाता शुक्ला तथा डॉ. विकास चौहान ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं सहायक नोडल अधिकारी श्री अवधेश कुमार यादव, नेत्र सहायक अधिकारी श्री उमेश कुमार गोतमारे, श्री आशीष कुमार देवांगन, श्री रामेश्वर सिन्हा एवं श्री भुनेश्वरी साहू ने नेत्र परीक्षण किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 30 क्लब पारा, महासमुन्द स्थित स्वर्गीय छोटा लाल कोठारी के निवास पहुंचकर उनके नेत्रदान एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए उनके पुत्र मुकेश कोठारी को अभिनंदन-पत्र प्रदान किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें