महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती  हे... - CG Sandesh

महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची एवं अपात्र सूची जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में 14 से 24 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित कर उनका निराकरण किया गया, जिसके उपरांत 23 मई 2025 को मान्य एवं अमान्य अभ्यर्थियों की सूची जारी किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि अब दावा-आपत्ति के निराकरण के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तथा अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सभी अभ्यर्थी जारी मेरिट सूची एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें