महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एवं वर्ल्ड टाइगर डे मनाया गया
महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एवं वर्ल्ड टाइगर डे के अवसर पर विद्यालय के ईको क्लब द्वारा प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में वाणी यादव, चैताली साहू, आरुषि थोते, अलीशा सेवाई एवं नियति सिदार ने समूह में आकर्षक एवं संदेशात्मक पोस्टर तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
भाषण प्रतियोगिता में आर्या सोनी, अनन्या चंद्राकर एवं ओजस्वी साहू ने बाघ संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए।
संगीत प्रस्तुति में सेजल पण्डा ने प्रकृति संरक्षण पर आधारित प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों द्वारा शेर का मुखौटा पहनकर निकाली गई जागरूकता रैली रही। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने "वन्यजीव बचाओ, प्रकृति बचाओ", "बाघ बचेंगे, जंगल बचेंगे" जैसे नारों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों एवं ईको क्लब के सदस्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सदैव सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं वन्यजीवों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें