बसना : ओवर ब्रिज के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : ओवर ब्रिज के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए खटखटी रोड ओवर ब्रिज के पास एक युवक को पकड़ा. आरोपी के कब्जे से करीब 10 लीटर शराब जप्त किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने खटखटी रोड ओवर ब्रिज के पास झोपड में शराब बिक्री के लिए रखने वाले आरोपी डिगेश्वर रात्रे पिता अमृत रात्रे उम्र 24 साल निवासी तिलकपुर को घेराबंदी कर पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से करीबन 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये बरामद कर जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें